एनसीसी के 10 दिवसीय शिविर में डॉ एमपी सिंह हुए सम्मानित

एनसीसी के 10 दिवसीय शिविर में डॉ एमपी सिंह हुए सम्मानित

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद/15 अक्टूबर 2024

नेशनल इंटीग्रेटेड कैंप के कैंप कमांडर कर्नल संजय चावला ने बताया की एनसीसी गर्ल्स कैंप 11 अक्टूबर से एसओएस स्कूल में चल रहा है जिसमें विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन तथा सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन डॉ एमपी सिंह ने मैन मेड डिजास्टर और प्राकृतिक डिजास्टर के बारे में 425 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया तथा जोखिम आपदा को काम करने के तरीकों से अवगत कराया।
इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने घरेलू आपदा, स्कूल और कॉलेज आपदा, सड़क आपदा, बाढ़, भूकंप, आग आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा आपदा से पहले, आपदा के दौरान, और आपदा के बाद क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए की संपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने फर्स्ट डे टीम, फायर सेफ्टी टीम, सर्च एंड रेस्क्यू टीम, इवॉक्यूएशन टीम, लॉ एंड ऑर्डर टीम की जिम्मेदारियां को विस्तार पूर्वक बताकर मॉकड्रिल कराई। इस अवसर पर कर्नल संजय चावला ने स्मृति चिन्ह देकर डॉ एमपी सिंह को सम्मानित किया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर रामू सिंह, सुभाष चंद्र, मांगेराम, लेफ्टिनेंट डॉ मनीषा, लेफ्टिनेंट मोनिका देशवाल, सेकंड ऑफिसर डिंपल रानी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।