तिरुपति मामले में धैर्य रखें भक्त, सरकार जाँच कराये : जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य

तिरुपति मामले में धैर्य रखें भक्त, सरकार जाँच कराये : जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

हमारे सनातन धर्म के प्रमुख तीर्थ क्षेत्र श्री तिरुपति देवस्थानम में करोड़ों हिन्दुओं की आस्था जुडी हुयी है| ऐसे में यहाँ प्रकाश में आया लड्डू विवाद शर्मनाक एवं बेहद निंदनीय है| हमारी इस मामले में केंद्र सरकार से अपील है कि वह इसकी सघन जाँच करवाकर हम सनातनियों की भावनाओं को सम्बल प्रदान करें| इस मामले की जाँच में किसी प्रकार का षड़यंत्र पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाई अमल में लाएं| यदि यह लापरवाही का मामला है तो भविष्य में इसकी संभावित पुनरावृत्ती को रोका जाये|
इस मामले में हमारी भगवान के सभी भक्तों से अपील है कि वह ईश्वर पर विश्वास रखें, धैर्य रखें| मुझे पूरा विश्वास है कि जल्द ही इस मामले में दोषी दण्डित होंगे और सनातन के विरुद्ध सभी षड़यंत्र नष्ट होंगे|