सर्वप्रिय भारत/बल्लबगढ़।
केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह की फरीदाबाद रेली में भाजपा में शमिल होने के बाद आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रह चुके हरेंद्र भाटी भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा के सेक्टर 2 कार्यालय पहुंचे और उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजयी बनाने के लिए अपना समर्थन दिया। हरेंद्र भाटी ने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित और देश के प्रति विकास की सकारात्मक सोच रखने वाली भाजपा पार्टी है।
उन्होंने कहा कि उनकी पूरी टीम उनके साथ भाजपा को जीतने के लिए पूरी ताकत के साथ कार्य करेगी। मूलचंद शर्मा ने हरेंद्र भाटी का फूल मालाओं से स्वागत किया और उन्हें मिठाई खिलाकर उनका आभार जताया।
