डायनेमिक प्रोफेसर्स की टीम ने ऑनलाइन प्लेटफार्म पर किया शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 62वीं जयंती 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर डायनेमिक प्रोफेसर की टीम ने ऑनलाइन एक बेहतरीन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस खास मौके पर शिक्षा जगत के कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व एक मंच पर आए दिन में केवीएस मदर प्रोफेसर प्रेम शंकर पांडे राहुल राज नेशनल स्कूल का ड्रामा से विजय सिंह आदि प्रमुख हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई इस कार्यक्रम में सैकड़ो छात्रों ने अपने-अपने हुनर की छटा बिखेरी जो देखते – सुनते ही बन रही थी। विभिन्न संकायों से विभिन्न क्षेत्रों के छात्रों ने कविता पाठ,भाषण, गीत व नाटक मंचन की प्रस्तुति दी जिसे सुनकर अतिथिगण छात्रों की पीठ थपथपाने से अपने हाथों को रोक नहीं पाए।
साथ ही उनका कहना कि शिक्षा के क्षेत्र एवं समाज सेवा के क्षेत्र में अलख जगा रहे रहे डॉक्टर राहुल मिश्रा समाज के लिए मिसाल व आदर्श हैं। डॉक्टर मिश्रा को अनेक बार अपने राज्य, जिला व ब्लॉक स्तर पर प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया गया है।
इस दौरान डायनेमिक प्रोफेसर्स के संस्थापक डॉ राहुल मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया और बताया कि कार्यक्रम की सफलता का श्रेय आयोजकों विशेषतया राजीव कुमार, डॉक्टर श्वेता नोरोनी,परिधि जैन, नेहा आदि और सभी प्रतिभागियों की मेहनत और लगन को जाता है। उन्होंने इस शिक्षक दिवस के आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार प्रकट किया
और बताया कि इस कार्यक्रम का वीडियो डायनेमिक प्रोफेसर परिवार के होनहार छात्र राजीव द्वारा एडिट और अपलोड किया गया है जिसकी सभी ने भूरि भूरि प्रशंसा की। अंत में उन्होंने अपने वक्तव्य में सभी से इस वीडियो को देखने और अपनी प्रतिक्रिया भी सांझा करने की अपील की।
