सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद/15 अगस्त

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी कलां में 78 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। गांव के स्कूल की 10+2 कक्षा में अव्वल आने वाली छात्रा प्रीति द्वारा झंडा फहराया गया I उनके साथ में स्कूल की प्रधानाचार्य एवं स्टाफ तथा गांव के मौजिज लोग मास्टर बलबीर सिंह, श्री धर्म सिंह रिटायर्ड (एस.सी. एम.सी.एफ.), श्री सत्यपाल नरवत महासचिव किसान संघर्ष समिति, श्री बलजीत सिंह, श्री रिशिपाल जांगड़ा, श्री रामवीर सिंह, श्री सुरेंद्र, श्री जगदीश, श्री दुलीचंद, श्री तेजपाल, श्री मोहनलाल, श्री भजनलाल, श्री रॉबिन, श्री उदय सिंह भी झंडा फहराने में शामिल हुए I स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद यशपाल सिंह नरवत के स्मारक पर झंडा फहराया गया एवं उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया किया और नारे लगाए “शाहिद यशपाल नरवत अमर रहे” “जब तक सूरज चांद रहेगा, यशपाल तेरा नाम रहेगा” आदि I स्वतंत्रता समारोह के कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती सुलक्षणा शर्माजी द्वारा की गई तथा संचालन मास्टर सतीश बासट्ठा द्वारा किया गया I इस मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य एवं देशभक्ति के गीतों की शानदार प्रस्तुति की गई I गांव की दो छात्राएं छाया नरवत व रजनी नरवत को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल लाने पर मुमैनटो देकर सम्मानित किया गया I एक छठी कक्षा की छात्रा हर्षिता को 10 किलोमीटर एवं 20 किलोमीटर दौड़ में फर्स्ट आने पर सम्मानित किया गया तथा नौवीं कक्षा के छात्र अमन को जिमनास्टिक में फर्स्ट आने पर सम्मानित किया गया I स्कूल की सभी कक्षाओ फर्स्ट, सेकंड, थर्ड आने वाले बच्चों को गिफ्ट देकर व प्रशासनीय पत्र देकर श्री धर्म सिंह रिटायर्ड (एस.सी. एम.सी.एफ.), मास्टर बलबीर सिंह, मास्टर बलजीत सिंह, कमल सिंह, सत्यपाल नरवत, रामवीर सिंह द्वारा सम्मानित किया गया I उन माताओं को भी इस मौके पर माला पहनकर एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया I जिनके यहां पिछले 6 महीने में लड़की पैदा हुई है रिशिपाल जांगड़ा (पूर्व पंच) द्वारा सभी के लिए प्रसाद मंगा कर वितरण किया गया I एक पौधा मां के नाम भी लगाया गया I अन्त में स्कूल कि प्रधानाचार्य द्वारा सभी आगंतुकों का, अभिभावकों का, स्कूल के स्टाफ द्वारा सहयोग करना विशेष तौर पर कोच सतीश नरवत, दिनेश मास्टर जी, मास्टर सतीश बासट्ठा जी, राधेश्याम जी एवं सुधा जी तथा स्कूल के बच्चों का अनुशासन बनाए रखने पर और कार्यक्रम में सम्मिलित होने पर सभी का धन्यवाद किया तथा सभी आगंतुकों को चाय पानी पिलाई और बच्चों को प्रसाद दिया गया I
