सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

ओल्ड फरीदाबाद गोपी कॉलोनी स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद अरावली और प्रेम प्रकाश आश्रम के सौजन्य से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । रविवार को आयोजित इस विशाल रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं के बदौलत 150 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ । इस मौके पर रोटरी क्लब आफ फरीदाबाद अरावली के प्रेसिडेंट रोटेरियन डॉक्टर आयुष कुमार गुप्ता, रोटेरियन रश्मि महाजन, रोटरी ब्लड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रेसिडेंट रोटेरियन प्रेम पसरिचा , परविंदर मल्होत्रा (शंटी ) , डिस्ट्रिक्ट थैलेसीमिया चेयर हरियाणा दीपक प्रसाद और प्रेम प्रकाश आश्रम की ओर से मनीष मनचंदा, संत राम जी और तमाम युवाओं द्वारा इस विशाल रक्तदान शिविर में काफी संख्या में लोग रक्तदान करने के लिए पहुंचे । इस मौके पर रोटरी क्लब आफ फरीदाबाद अरावली के प्रेसिडेंट रोटेरियन डॉक्टर आयुष गुप्ता ने कहा कि समाज में
अपने खून से किसी दूसरे को नया जीवन देना एक महान कार्य माना जाता है। यही वजह है कि रक्तदान को महादान कहा जाता है। आमतौर पर डोनेट किए गए ब्लड का इस्तेमाल विभिन्न मेडिकल कंडीशन जैसे खून की कमी, एनीमिया, किसी हादसे और कैंसर के इलाज के लिए किया जाता है। आज यहां रिकॉर्ड रक्त थेलेसीमिया से ग्रस्त बच्चों के काम आएगा। इसके साथ की किसी जरूरतमंद के काम आयेगा। आज यह कैंप प्रेम प्रकाश आश्रम के मनीष मनचंदा जो कि एक हफ्ते से इसे सफल बनाने में लगे हुए थे । वह कल्ब के सभी सदस्यों विशेषतया परविंदर मल्होत्रा व आश्रम की पूरी टीम का धन्यवाद करते है।
