सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
क्लासी वूमेन सोसाइटी ने आशीर्वाद होटल सेक्टर 16 में हरियाली तीज का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया, जिसमें राष्ट्रीय मीडिया प्रेस क्लब की टीम का भव्य सम्मान किया गया। यहां 16 श्रृंगार करके आई महिलाओं ने खूब नृत्य किया और तरह-तरह के प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेकर आनंद लिया। इस आयोजन में तीज क्वीन कॉन्टेस्ट विनर के रूप मे शिल्पी गौड़ विजेता बनी पहले स्थान पर सपना जैन दूसरे स्थान पर जया भट्ट रही। तीज आयोजन में निशि गर्ग,उषा अग्रवाल, लता शर्मा, ईशा शर्मा व किरण वर्मा आदि की उपस्थिति खास तौर पर रही क्लासी वूमेन समिति की अध्यक्ष श्रीमती कविता पाठक और उपाध्यक्ष कुमकुम सिंह ने सभी आए महिलाओं को उपहार से सम्मानित करके उनका मान बढ़ाया और कहा कि भविष्य में भी ऐसे ही आयोजन कर सोसाइटी में जुड़े महिला शक्ति को मान सम्मान देते रहेंगे।
