इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ रिसर्च, जसाना में नवागंतुक छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

सर्वप्रिय भारत/ऊषा शर्मा

फरीदाबाद। दिनांक 30.07.2024 को इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ रिसर्च, जसाना, फरीदाबाद में नए छात्रों के आगमन पर ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ रवि हांडा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री हरीश कुमार चेतल ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई । इस अवसर पर संस्थान में हवन पूजन के साथ नव आगंतुक छात्रों का स्वागत किया गया । संस्थान के निदेशक डॉ रवि हांडा ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी व जीवन पथ पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया । मुख्य अतिथि श्री हरीश कुमार चेतल ने भी अपने विचारो से छात्रों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर संस्थान के सभी अध्यापकगण, कर्मचारी व छात्र छात्राओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का संचालन संस्थान की प्रवक्ता डॉ सोनिया वर्मा व मंच का संचालन चेल्सी त्यागी व सृष्टि ने किया।