डॉ. आर एन सिंह गौतम बुद्ध सद्भावना सम्मान – 2024 से हुए अलंकृत

डॉ. आर एन सिंह गौतम बुद्ध सद्भावना सम्मान – 2024 से हुए अलंकृत

डॉ. आर एन सिंह को मिला गौतम बुद्ध सद्भावना सम्मान – 2024

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह को *गौतम बुद्ध सद्भावना सम्मान – 2024* से अलंकृत किया गया। डॉ. सिंह को यह सम्मान भ्रष्टाचार निरोधक संगठन द्वारा सूरत (गुजरात) में आयोजित 9 वें राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में संगठन के अध्यक्ष जे पी सिंह, राष्ट्रीय संयोजक प्रह्लाद राय अग्रवाल, राष्ट्रीय महासचिव नागेन्द्र तिवारी तथा राजेन्द्र सारडा ने प्रदान किया।
डॉ.आर एन सिंह ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज में हीं सद्भावना स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा, यद्यपि कि भारत 180 देशों के अन्तर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार सर्वेक्षण में इस बार 93 वें स्थान पर है किन्तु भारत में भ्रष्टाचार को प्राप्त होने वाला राजनैतिक संरक्षण इसके विकरालता को परिलक्षित करता है। आज शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि सहित लगभग सभी क्षेत्र भ्रष्टाचार के गिरफ्त में हैं। डॉ.आर एन सिंह ने अपने संबोधन में भ्रष्टाचार के विभिन्न स्वरूपों, कारण एवं निवारण पर विस्तार से चर्चा किए। उन्होंने युवाओं का आवाह्न किया कि समर्पित भाव से लगकर भ्रष्टाचार का खात्मा करें तथा सद्भावना मूलक समाज पुनर्स्थापित करने की दिशा में आगे आएं।