श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्री सिद्धदाता आश्रम में किया पवित्र यमुना जल भेंट

दिव्य शक्तियों के आशीर्वाद से हीं यमुनाजी होगी अविरल व निर्मल-डॉ.आर एन सिंह

श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्री सिद्धदाता आश्रम में किया पवित्र यमुना जल भेंट

अनंतश्री विभूषित इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज से हुई यमुनाजी की यथार्थ स्थिति पर चर्चा

दिव्य शक्तियों के आशीर्वाद से हीं यमुनाजी होगी अविरल व निर्मल-डॉ.आर एन सिंह

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

श्रीयमुना जल जागृति अभियान के तहत यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्री सिद्धदाता आश्रम में अनंतश्री विभूषित इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा के पीठाधीश्वर श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज का दिव्य दर्शन कर डाकपत्थर तथा हथिनी कुण्ड से लाया हुआ पवित्र यमुना जल महाराज श्री को भेंट किए। श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज से यमुनाजी की यथार्थ स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई। डॉ.आर एन सिंह ने कहा कि दिव्य शक्तियों के आशीर्वाद से हीं यमुनाजी अविरल व निर्मल होंगी। स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज इस समस्या को काफी गम्भीरता से लिए तथा अपना आशीर्वाद प्रदान किए।