फ़रीदाबाद में पहली बार हुआ वुशु चैंपियनशिप का आयोजन।

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
फरीदाबाद स्थित सेक्टर 22 इंडोर स्टेडियम में हरियाणा राज्य जूनियर लड़के और लड़कियों की चैंपियनशिप का आयोजन 26 व 27 जून 2024 को वुशु संघ फरीदाबाद द्वारा सफलता पूर्वक किया गया l प्रतियोगिता के संयोजक श्री राघवेंद्र चौधरी जिला सचिव वुशु संघ फरीदाबाद ने बताया की इस प्रतियोगिता में सभी जिलों के 400 से अधिक खिलाडियों ने हिस्सा लियाl इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ दुर्गेश शर्मा (निर्देशक सोनू नव चेतना फाउंडेशन), श्री ज्ञानेन्द्र भारद्वाज भाई, श्री भारत भूषण शर्मा, श्री अमलेश मिश्रा जी (निर्देशक दवा भारती) व प्रवक्ता श्री हरवंश चौधरी ने अपना आशीर्वाद और प्रोत्साहन खिलाड़ियों को दियाl आयोजन के सफल सहयोग में सोनू नव चेतना फाउंडेशन, दवा भारती ग्रुप व होटल राजमहल होटल रॉयल माउंटेन ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए देवेंद्र चौहान N I S कोच व महासंघ वुशु एसोसिएशन पलवल का विशेष योगदान रहा। वुशु खेल संघ हरियाणा के महासचिव श्री अनिल विज व उपसचिव श्री दिनेश जी ने खिलाड़ियों का प्रोत्साहन बढ़ाया व बताया कि जिन खिलाड़ियों द्वारा इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया गया है वो सभी तमिलनाडु में होने वाली आगामी राष्ट्रीय स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में वूशु संगठन फरीदाबाद के वाइस प्रेसिडेंट राम भंडारी, उप महासचिव आशीष शर्मा, तकनीक निर्देशक प्रवेश कुमार, राम राय ,अर्चना आशी, तनिष्क चौधरी, आदित्य, दीपांशु, मोनी प्रजापति, गुंजन, मानवी मिश्रा, लवेश और दीक्षा का विशेष योगदान रहा।
