किसी भी होमगार्ड के जवान की रिश्वत लेने देने से संबंधित जानकारी मिली तो होगी कड़ी कार्रवाई : सुरेंद्र हुड्डा
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद/27 जून 2024
सुरेंद्र हुड्डा जिला आदेशक होमगार्ड ने फरीदाबाद स्थित अपने कार्यालय पर संबंधित अधिकारियों की मीटिंग ली तथा आदेश दिए की ड्यूटी के दौरान कोई भी होमगार्ड का जवान किसी से भी रिश्वत नहीं लेगा तथा ईमानदारी से अपने कार्य को करेगा यदि ड्यूटी लगाने और उतारने के नाम पर किसी भी संबंधित अधिकारी ने रिश्वत ली और उसकी सूचना मुझे प्राप्त हुई तो उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी ।1 जुलाई 2024 को जिला स्तरीय मीटिंग का आयोजन एम सी एफ ऑडिटोरियम में किया जाएगा जिसमें दी हिदायतों के अलावा लाइफ सेविंग मेथड, यातायात प्रबंधन, यातायात के नियमों, गोल्डन आवर,सी पी आर एंड ट्रांसपोर्टेशन तकनीक के बारे में चीफ़ वार्डन सिविल डिफेंस एवं विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह के द्वारा बताया जाएगा।
यह अवसर पर होमगार्ड और सिविल डिफेंस के कार्यों के बारे में भी जानकारी दी गई।
