किरण क्लासेज (सेक्टर 7A )ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले छात्रों को किया सम्मानित।

किरण क्लासेज (सेक्टर 7A )ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले छात्रों को किया सम्मानित।

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

किरण क्लासेज के सभी छात्रों को शैक्षणिक योग्यता पुरस्कार से सम्मानित किया गया । मुख्य अतिथि के रूप मे पैरा ओलमिपकस इंटरनेशनल एथलीट मिस कंचन लखानी उपस्थिति रही ।बतौर मुख्य अतिथि डॉ कृष्ण कुमार एचआर डी मिशन फाउंडर डायरेक्टर जीनियस ब्रेन ने शिरकत की।उन्होंने समाज में हो रहे बच्चों में बदलाव का कारण समझाते हुए ब्रेन डेवलपमेंट की स्टडी को बढ़ावा दिया । उन्होंने कहा कि लेफ्ट ब्रेन और राइट ब्रेन दो तरह के ब्रेन होते हैं जिसमें दोनों का काम करना बहुत जरूरी होता है लेकिन राइट ब्रेन वर्क करता है । लेफ्ट ब्रेन को वर्क करने के लिए हमें कुछ एक्टिविटीज करनी होती है, जो बच्चों को हमें करवानी चाहिए ।उन्होंने ब्रेन स्टडी करवाने पर बल दिया । मिस कुसुम लता राठौड़ स्पेशल गेस्ट रही वह AIFA रिसोर्स पर्सन है और सर्व जागरूक संगठन में भी कार्यरत है ; साथ ही साइकोलॉजिकल काउंसलर व SOS में टीचर का काम करती हैं;उन्होंने भी बच्चों को साइकोलॉजिकल हेल्प करने के लिएअलग-अलग एक्टिविटीज के बारे में बताया । डॉ उषा शर्मा जो कि सर्वप्रिय भारत की मुख्य संपादक हैं,ने बच्चों को जर्नलिज़्म से संबंधित कैसे कोर्स किया जाए और उसके लिए कैसे आवेदन करना है उनके लिए बताया बच्चों के बहुत सारे प्रश्नों के उत्तर भी दिए। कंचन लखानी ने उन्हें मोटिवेट किया कि जिंदगी में कभी हार नहीं माननी चाहिए,आप जब चाहे अपनी जिंदगी की नई तरीके से शुरुआत कर सकते हैं । जिंदगी बहुत कुछ सिखाती है लेकिन हमें कभी भी मुश्किलों से हारना नहीं चाहिए अपितु उसका डटकर सामना करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को बताया कि जिस तरीके से बच्चों को पढ़ाई करनी चाहिए और दसवीं के बाद से लेकर 5 साल तक पढ़ाई करना बहुत जरूरी है और अपने फ्यूचर को डेवलप करना है ताकि आपके पास एक खुशी से जीने वाली जिंदगी रहे। उन्होंने बच्चों के भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी । चहक ,गीत,भाविक ,सानवी, निवेदिता , गुरप्रीत , तनु , राघव , सोनम ,छवि ,सृष्टि , प्रत्युष आकाश ,गुरप्रीत , जोगिंदर कौर , मानवी, जेसवी, तन्मय, हर्ष, वृति, सोनाक्षी, किरत, आरव और अनन्या सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों ने सफल कार्यक्रम के लिए किरण मैडम को धन्यवाद किया और भरपूर प्रशंसा भी की।