डीपीएस ग्रेफा ने मीठे व ठंडे पानी की लगाई छबील

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
बढ़ते तापमान के देखते हुए डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद द्वारा मीठे व ठंडे पानी की छबील लगाई गई व लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर उनकी प्यास बुझाई गई। इस मौके पर स्कूल के प्रो वी.सी. रोहित जैनेंद्र जैन स्कूल की संस्थापक प्रिंसीपल सुरजीत खन्ना, प्रिंसीपल डा. बिंदु शर्मा, हेडमिस्ट्रेस सुश्री रितु जैन, संजना महाजन तथा स्कूल के अन्य सदस्यों ने इस छबील में सहयोग किया। इस मौके पर स्कूल के प्रो. वीसी रोहित जैनेंद्र जैन ने कहा कि स्कूल का उद्देश्य बच्चों को केवल शिक्षा देना ही नहीं है, अपितु बच्चों में सेवा भाव पैदा करना भी है। बच्चों को समाजसेवा से जोडक़र उन्हें दूसरों की मदद करने के लिए भी जागरूक किया जवहह्वीं ाना जरूरी है। स्कूल की प्रिंसीपल डा. बिंदु शर्मा ने कहा कि इस तरह के समाज सेवी कार्य करने से विद्यार्थी जहां एक और अपने धर्म और संस्कृति से जुड़ते हैं, वहीं दूसरी ओर उनमें समाज की सेवा करने का भाव भी पनपता है और अपनी अंतरात्मा की भी संतुष्टि होती है और साथ ही साथ विद्यार्थी अपनी जिम्मेदारी को निभाने में भी सक्ष्म होते हैं।
