लोकसभा आम चुनाव 2024 में राजनैतिक दलों द्वारा की जाने वाली रैली और जनसभाओं के लिए निर्धारित किए गए स्थान : जिलाधीश विक्रम सिंह

लोकसभा आम चुनाव 2024 में राजनैतिक दलों द्वारा की जाने वाली रैली और जनसभाओं के लिए निर्धारित किए गए स्थान : जिलाधीश विक्रम सिंह

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद, 07 मई।

जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार आदर्श आचार संहिता के नियमों की पालना के लिए लोकसभा आम चुनाव 2024 में राजनैतिक दलों द्वारा की जाने वाली रैली और जनसभाओं के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं।

जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार केवल निर्धारित स्थानों पर ही रैली और जनसभा कर सकते हैं। वहीं प्रचार से संबंधित होर्डिंग, बेनर, पोस्टर व अन्य चुनाव प्रचार प्रसार सामग्री भी निर्धारित जगह पर ही लगाए जा सकती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा आम चुनाव-2024 की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी। इसलिए सभी राजनीतिक दल व चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग्स और बैनर लगाने के लिए चिह्नित जगह का ही उपयोग करें।

यह व्यवस्था की गई है: जिलाधीश
जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि अनुमति के लिए अलग से एकल खिड़की व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने बताया कि सभी राजनीतिक दलों/चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को रैली, जनसभा, लाउडस्पीकर और वाहन की अनुमति के लिए जिला स्तर और एआरओ स्तर पर एकल खिड़की व्यवस्था लागू की गई है। भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार इनके लिए सभी को अनुमति लेना जरूरी है। अगर कोई भी उम्मीदवार बिना अनुमति के चुनाव प्रचार करता पकड़ा गया तो आईपीसी की धारा 171 एच के तहत कार्रवाई की जाएगी।

85 पृथला विधानसभा के प्रचार के लिए चयनित स्थान इस प्रकार है :-
जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि 85 पृथला में होर्डिंग, पोस्टर, बैनर व अन्य प्रचार सामग्री व रैली जनसभा के लिए चंदावली – स्वागत गेट के पास, दयालपुर – पंचायत घर के पास, छायंसा बस स्टैंड के सामने, मोहना बस स्टैंड के सामने व अनाज मंडी में, सीकरी प्याला चौक के सामने, सिकरौना बस स्टैंड फ़िरोज़पुर क्लान मोड, करनेरा बस स्टैंड गवर्नमेंट स्कूल के सामने ,फतेहपुर बिल्लौच बस स्टैंड व अनाज मंडी, पृथला दुधौला चौराहे के पास, दुधौला कलवाका रोड बारात घर के सामने, बघोला हाई स्कूल के सामने, अलावलपुर बस स्टेंड, ग्राम सचिवालय के सामने, अगवान पुर स्कूल के सामने, डाडोता पीडब्ल्यूडी रोड फिरनी चौराहे पर, और अमरपुर वाटर सप्लाई टंकी के पास, जनौली, गर्ल्स स्कूल चौराहे पर स्थान निर्धारित किए गए हैं।

– 86 फरीदाबाद एन आई टी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा के लिए यह स्थान निर्धारित:-
जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में डबुआ कॉलोनी नजदीकी सब्जी मंडी, गौछी चौक पुलिस चौकी के सामने, धौज गांव चौक, पाली गांव चौक, सेक्टर 52 नजदीकी जवाहर कॉलोनी डिस्पोजल के पास स्थान निर्धारित किए गए हैं। वहीं पोस्टर बैनर व अन्य चुनाव प्रचार सामग्री के लिए सैक्टर 55 टी प्वाइंट, पाली सोहना रोड, झाड़सेंतली नजदीकी जेसीबी फैक्ट्री धौज गांव चौक, नंगला गुजरान चौक, डबुआ पाली रोड नजदीकी चुंगी संख्या नंबर 17 गौछी चौक पर स्थान निर्धारित किए गए हैं।