सर्वप्रिय भारत /फरीदाबाद/दिनांक 5-5-2014
जनता गठबंधन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमे फरीदाबाद लोकसभा प्रत्याशी की घोषणा की।
जनता गठबंधन मे आपकी अपनी अधिकार पार्टी, राष्ट्रीय लोकस्वराज पार्टी, वोटर्स पार्टी, अखिल भारतीय किसान मजदूर पार्टी, अखिल भारतीय परिवार पार्टी, व्यक्ति विकास पार्टी, विश्व शक्ति पार्टी, आम भारतीय पार्टी, भारतीय जन मोर्चा पार्टी, मानव जन कल्याण संगठन, देश पहले टीम मोर्चा, भारतीय जन सम्मान पार्टी, सरस्वती कल्याण सेवा संस्था आदि पार्टियों एवं संगठनों ने इसमे हिस्सा लिया।
सभी की सहमति मे फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से रणधीर खटाना उर्फ़ धीरू खटाना जी को फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के रूप मे उतरने का निर्णय लिया गया। साथ ही चुनाव के लिए आगामी रणनीति भी बनाई गयी। ओर कल 6-5-2024 को नामांकन भरने के लिए सहमति बनाई गई। जनता गठबंधन चुनाव लड़ने के लिए पूरि तैयारी कर चुका है साथ ही उम्मीदवार ने आशवासन दिया की हम जीतकर आएंगे तो सबसे पहले अपने क्षेत्र की जनता मुलभुत जरूरतों के लिए कार्य करना हमारी प्राथमिकता होगी ओर फ़रीदाबाद मे रुके हुए सभी कार्यों को सर्वप्रथम पूरा किया जायेगा।
