परिन्दों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था अनिवार्य-डॉ. रवि हान्डा

परिन्दों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था अनिवार्य-डॉ. रवि हान्डा

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

सेक्टर 86 स्थित प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान (आई एम टी) में प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी परिन्दों के लिए दाना-पानी अभियान का शुभारम्भ संस्थान के निदेशक डॉ. रवि हान्डा के कर कमलों से किया गया।
डॉ. रवि हान्डा ने अपने संबोधन में कहा कि बढ़ते तापमान के साथ ही मानव पर आश्रित पशु-पक्षियों के लिए जल की समस्या आरम्भ हो जाती है, ऐसे में हम सबका नैतिक दायित्व बनता है कि इनके लिए दाना-पानी की व्यवस्था करें। उन्होने संस्थान के प्राध्यापकों से आग्रह किया कि वे स्वयं तो ऐसा करें ही, छात्र-छात्राओं को भी इस संदर्भ में प्रोत्साहित करें।
इस अवसर पर संस्थान की उप प्राचार्या डॉ. पारुल खन्ना, कार्यक्रम संयोजक तथा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ.आर एन सिंह, एम बी ए विभाग की अध्यक्षा डॉ. मीनू ढेम्बला, बी बी ए विभाग की अध्यक्षा डॉ. पुनम नागर, बी बी ए (CAM) विभाग की अध्यक्षा डॉ. गीता मुख्य रूप से उपस्थित हुए।