जजपा नेता सहित डेढ़ दर्जन महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन विधायक नरेंद्र गुप्ता ने भाजपा में किया स्वागत
जजपा नेता सहित डेढ़ दर्जन महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन
विधायक नरेंद्र गुप्ता ने भाजपा में किया स्वागत
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता की मौजूदगी में जजपा नेता सहित डेढ़ दर्जन महिलाओं ने भाजपा की नीतियों में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने सभी को भाजपा का पटका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष कुलदीप साहनी, सिही मंडलाध्यक्ष नीरज मित्तल भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकत्र्ता को सर्वोपरि समझा जाता है और कार्यकत्र्ता ही भाजपा की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कीी नीतियों के चलते आज लगातार भाजपा का कुनबा बढ़ रहा है। लोग लगातार मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने सभी महिलाओं व जजपा नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी में पूरा-मान सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर जजपा छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले विक्की, वर्षा, चंदर वाबी, मीनू, प्रेमवती, पूरन देवी, पुष्पा, माधुरी, पुष्पा देवी, सीमा, उमा, चमेली देवी, सरोज, मीना, पूजा, पिंकी, सितारा, राजेश, ईश्वर देवी शामिल रहे।
कैप्शन : विधायक नरेंद्र गुप्ता की अगुवाई में जजपा छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले विक्की व महिलाएं
