डीपीएस ग्रेफा में एक धरा, एक कुटुम्ब, एक भविष्य कार्यक्रम का आयोजन

डीपीएस ग्रेफा में एक धरा, एक कुटुम्ब, एक भविष्य कार्यक्रम का आयोजन

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

डीपीएस ग्रेटर फऱीदाबाद में के क्लास प्रेप के छात्रों का विशेष कार्यक्रम एक धारा, एक कुटुंब, एक भविष्य का सफल आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्रिंसीपल डा. बिंदु शर्मा ने किया तथा विशेष रूप से स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल सुरजीत खन्ना, एकता रमन, संचार कौशिक प्रशिक्षक तथा अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे। इस मौके पर अभिभावकों के साथ-साथ प्रभात फाउंडेशन के बच्चे विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर वाइस हैड गर्ल हरशीन बरार द्वारा वार्षिक स्कूल रिपोर्ट तथा वर्तमान शैक्षणिक वर्ष की स्कूल की विभिन्न उपलब्धियों के बारे में जानकार दी गई। इस अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं प्रभात फाउंडेशन के बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने जमकर तालियां बटोरी। इस अवसर पर देश भक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुति भी बच्चों द्वारा दी गई। इस मौके पर स्कूल के विद्यार्थियों ने अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक नृत्यों की भी प्रस्तुति दी। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसीपल डा. बिंदु शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य अनेकता में एकता के भारत के संदेश को प्रदर्शित करना था तथा विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति से इसे बखूबी प्रदर्शित भी किया। उन्होंने अतिथियों का भी आभार व्यक्त किया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।