सर्वप्रिय भारत/ फरीदाबाद/दिनांक 23-12-2023
डॉ0 सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र, सेक्टर-8, फरीदाबाद द्वारा संचालित अति आधुनिक (OAE + BERA) मशीनों से सुसज्जित नवजात शिशु एवं बच्चों का hearing centre का सिविल अस्पताल, फरीदाबाद में श्री कृष्ण पाल गुर्जर (बिजली और भारी उद्योग, राज्य मंत्री भारत सरकार) एवं विशिष्ट अतिथि डाॅo विनय गुप्ता (सिविल सर्जन, फरीदाबाद) द्वारा शुभारम्भ किया गया| इसके अंतर्गत सिविल अस्पताल, फरीदाबाद में जन्में सभी नवजात शिशुओं का hearing test सिविल अस्पताल में ही निशुल्क किया जाएगा ताकि उनका सही से जाँच व उपचार समय से हो सके| इस कार्यक्रम में डॉ सूरज प्रकाश आरोग्य केन्द्र से डॉ रमेश अग्रवाल मेडिकल डायरेक्टर, श्री राजकुमार अग्रवाल, श्री अशोक गोयल, श्री अरुण सराफ़, आरती अग्रवाल, राकेश गुप्ता जी, मुकेश अग्रवाल जी, राजन अग्रवाल जी, विष्णु अग्रवाल जी एवं समीर जी सम्मिलित रहे।

