लगातार नवजात बच्चियों को कूड़े में फेंके जाने पर महिलाओं को किया जागरूक:- अम्बिका शर्मा

लगातार नवजात बच्चियों को कूड़े में फेंके जाने पर महिलाओं को किया जागरूक:- अम्बिका शर्मा

महिलाओं व बेटियों में 50 पैकेट सैनिटरी पैड वितरित

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

आज दिनाँक 12-12-2023 मंगलवार को राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक अध्यक्ष अम्बिका शर्मा ने खेड़ी पुल, ग्रेटर फरीदाबाद स्थित नया सवेरा एनजीओ में अध्यक्ष मोनिका मलिक के माध्यम से महिलाओं को बेटी बचाओ के प्रति जागरूक किया। अम्बिका शर्मा ने कहा कि आज के आधुनिक युग मे जहाँ बेटियाँ इतनी उपलब्धि हासिल कर रही हैं वहीं इस देश में अभी भी बेटियों की हत्याएं लगातार हो रही हैं। गरीब माता पिता जन्म होते ही बच्चियों को कूड़े के ढेर में, नालियों में, झाड़ियों में फेंक कर मरने के लिए छोड़ देते हैं। अम्बिका शर्मा ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि बेटियों को मरने के लिए ना छोड़े बल्कि उन्हें अच्छी से अच्छी शिक्षा व संस्कार दे ओर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें ताकि वे उनके घर का ही नही, समाज व देश का नाम रोशन कर सकें। अम्बिका शर्मा द्वारा ही वहाँ पर मौजूद सभी महिलाओं व बेटियों में 50 सैनिटरी पैड के पैकेट बांटे गए