डाॅo सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र सेक्टर 8, फरीदाबाद हॉस्पिटल द्वारा विक्टोरा ऑटो प्रा०लि० सेक्टर-20 में किया गया निशुल्क Medical Camp का आयोजन ।
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
डाॅo सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र सेक्टर 8, फरीदाबाद हॉस्पिटल की टीम ने आज दिनांक (27/10/2023) को विक्टोरा ऑटो प्रा०लि० सेक्टर-20 में एक निशुल्क Medical Camp का आयोजन किया।
इस मेडिकल कैम्प में बीपी, शुगर एवं आँखों की स्क्रीनिंग व मोतियाबिंद के लिए कुल 117 लोगों चैकअप किया गया।
जिसमें से 4 मरीज मोतियाबिन्द के ऑपरेशन के लिए, 15 मरीज Refrection के लिए और 10 मरीज ECG के लिए नियुक्त किए गए।
इस कैम्प में डॉ० रमेश अग्रवाल जी ने कैंसर के शुरुआती लक्षण और उसके बचाव के बारे में जानकारी दी| कैम्प में डॉ० रमेश अग्रवाल जी, श्री राजकुमार अग्रवाल जी, श्री अशोक गोयल जी एवं कैम्प के मुख्य संयोजक श्री गौतम कुमार साहू जी शामिल रहे।
