जागरूकता का परिचय देकर और नियमों की पालना करके भविष्य में घटित होने वाले जान माल के नुकसान से बचा जा सकता है : डॉ एम. पी. सिंह

img src=”https://www.sarvpriyabharat.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231027-WA0096-300×169.jpg” alt=”” width=”300″ height=”169″ class=”alignnone size-medium wp-image-23650″ />

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

27 अक्टूबर 2023 सिविल डिफेंस और एनडीआरएफ के द्वारा बीपीसीएल प्याला एलपीजी प्लांट में आपदा के सभी मानकों की जानकारी हासिल की तथा नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों की पालना हेतु दिशा निर्देश दिए गए इस अवसर पर चीफ वार्डन सिविल डिफेंस एवं विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जागरूकता का परिचय देकर और नियमों की पालना करके भविष्य में घटित होने वाले जान माल के नुकसान से बचा जा सकता है तथा बचाव पक्ष में छोटी-छोटी बारीकियों से अवगत कराया। इस अवसर पर एनडीआरफ के इंस्पेक्टर अंकित यादव ने गैस के रिसाब तथा गैस की लीकेज को रोकने के तरीकों से अवगत कराया। इस अवसर पर एनडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार तथा मुनीराम के अलावा पीएचसी सीकरी से मेडिकल ऑफिसर डॉ विपिन वशिष्ठ ,कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर रामचंद्र, स्टाफ नर्स मनोरमा, फायर विभाग से अमन सैनी, धर्मपाल ,तूहीराम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्लांट हेड अमित कुमार ने सभी का स्वागत किया तथा चंदन आनंद सहायक मैनेजर में सफल कार्यक्रम के आयोजन पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर सिक्योरिटी ऑफिसर रियाज अहमद, मैनेजमेंट ट्रेनी नेपोलियन दास, ईसनदना भट्ट, रामफल शर्मा ,योगेश कुमार शर्मा, कुंवर सिंह, सुरेंद्र सिंह, रोहतास कुमार, हेमराज सिंह, जितेंद्र सिंह, नागेंद्र, भगत, किशन सिंह, संजना भट्ट, विजेंद्र सिंह, केदार सिंह ,लालू राम ,समर दलाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर हृदय आघात की स्थिति में कैसे जान बचाई जाए तथा घटना दुर्घटना के समय बेरी कटिंग कैसे की जाए ?का प्रेक्टिकल अभ्यास कराया गया।