विद्यार्थियों की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओ का आज हुआ समापन:- डीसी विक्रम सिंह
जिला बाल कल्याण परिषद ने करवाया जिला स्तरीय बाल महोत्सव 2023
जिला बाल कल्याण परिषद ने करवाया जिला स्तरीय बाल महोत्सव 2023
विद्यार्थियों की प्रतियोगिताओ का आज हुआ समापन:- डीसी विक्रम सिंह
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद/20 अक्तूबर

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि जिला बाल कल्याण परिषद ने आज शुक्रवार को पांचवे दिन का जिला स्तरीय बाल महोत्सव 2023 करवाया। विद्यार्थियों ने आज अंतिम दिन बेहद खूबसूरत प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि आगे यह प्रतियोगितायें जोनल स्तर पलवल में होगी। वहां पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रति भागी भाग लेंगे। जबकि कुछ प्रतियोगिताओं के प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाले बच्चे सीधे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
बता दें कि हरियाणा बाल कल्याण परिषद् के तत्वावधान में मानद महासचिव रंजीता मेहता के निर्देशानुसार बाल भवन एनआईटी के सभागार में जिला स्तरीय बाल महोत्सव 2023 के उपलक्ष्य मे आज शुक्रवार को अन्तिम दिन की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जहां जिला स्तरीय प्रतियोगिताओ का समापन किया गया। वहां पहुंचने पर जिला बाल कल्याण अधिकारी एसएल खत्री ने अतिथियों को पर्यावरण का प्रतीक पौधा एवं पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया गया।
*बच्चों की मुख्य रूप ये प्रतियोगिताएं हुई आयोजित*:-
आज बाल भवन के प्रांगण में विद्यार्थियों द्वारा क्लासिक नृत्य 2,3 व 4 ग्रुप, वन एक्ट प्ले ग्रुप 4, रंगोली प्रतियोगिता 2, 3 और 4 ग्रुप में आयोजित की गई।
इस मौके पर जिला बाल कल्याण अधिकारी एसएल खत्री ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बताया कि हरियाणा बाल कल्याण परिषद् के तत्वावधान में जिला बाल कल्याण परिषद फरीदाबाद द्वारा बाल महोत्सव के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया
है। उन्होने बताया कि यह प्रतियोगिताएं गत 16 अक्तूबर से आगामी 20 अक्तूबर तक चली और आज जिला स्तरीय प्रतियोगिताओ समापन हो गया है ।
*ये प्रतियोगितायें जोनल स्तर पलवल में होगी और प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रति भागी भाग लेंगे*:-
जिला बाल कल्याण अधिकारी एस एल खत्री ने बताया कि ये प्रतियोगितायें जोनल स्तर पलवल में होगी और प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रति भागी भाग लेंगे।
इनमें मुखय रूप ग्रुप डांस, सोलो डांस 26/10/2023 को,
सोलो सांग,सोलो क्लासिक डांस व क्विज 27/10/2023 को,
देश भक्ति समूह गीत, वन एक्ट प्ले, थियेटर प्ले 30/10/2023
इसके इलावा अन्य प्रतियोगिताओ के विजेता बच्चे प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे सीधे राज्य स्तर पर भाग लेंगे।
मंच संचालन श्री बाँके बिहारी जी, श्रीमति पूजा गोयल व संजय मिश्रा द्वारा किया गया।बाँके बिहारी जी ने बताया 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में जिला के सैकड़ों स्कूलों के हजारों बालक बालिकाओं ने भाग लिया.इन्होने हर क्षेत्र में प्रतिभा का स्तरीय प्रदर्शन कर यह सिद्ध कर दिया की जिला में प्रतिभाओं का कोई आभाव नहीं है
*प्रतियोगिताओं में ये रहे निर्णायक मंडल*:-
निर्णायक मंडल की भूमिका, प्राचार्य रवींद्र मनचंदा ,हेमलता, बॉबी गुप्ता, सुखबीर दहिया, ज्योति यादव, सदानन्द, मुदगिल जी, रविकांत, संजय कुमार मिश्रा, प्रमिता, नरेंद्र, मनोज शास्त्री, श्री मति अंसुल व श्रीमति पम्पा ने निभाई।
*ये महानुभाव रहे उपस्थित*:-
इस मौके श्री एस पी शाह, जनरल मैनेजर विपुल मोटर,प्राचार्य आजाद सिंह कसाना , जिला बाल कल्याण परिषद् के कार्यक्रम अधिकारी अनिल दहिया , आजीवन सदस्य लाखन सिंह लोधी के साथ-साथ बाल कल्याण परिषद् के अन्य स्टाफगण मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रमों के अवसर पर राज्य महिला आयोग की चेयर पर्सन श्री मति रेनू भाटिया माननीय परिवहन मन्त्री मूल चन्द शर्मा के बड़े भाई श्री टिप्पर चन्द शर्मा ,आरएसएस के प्रांतीय सम्पर्क प्रमुख श्री मान गंगा शंकर मिश्र ,भाजपा किसान मोर्चा के जिला अद्यक्ष सुखवीर मलेरना ,व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा जिला अद्यक्ष विमल खंडेलवाल ,प्राचार्य सतेन्द्र सौरोत आदि ने कार्य क्रम में शिरकत की .
