सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
राजकीय महाविद्यालय खेड़ी गुजरान में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के क्षेत्रीय युवा समारोह के आयोजन को लेकर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सांस्कृतिक प्रभारी की दूसरी सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में कल 38 महाविद्यालय अपनी प्रतिभा गीता दिखाने के लिए पहुंचे। यह महाविद्यालय झज्जर फरीदाबाद तथा पलवल जिलों से संबंध है। सभा के दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर अर्चना वर्मा ने जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुनिधि को पौधा भेंट कर स्वागत किया तथा अपने स्वागत संभाषण में उन्होंने सभी महाविद्यालयों को संबोधित करते हुए यह कहा कि समारोह में परिणामों को लेकर पूर्ण रूप से पारदर्शिता बरती जाएगी। परिणाम की घोषणा तथा पुरस्कारों का वितरण रोजाना साथ-साथ किया जाएगा तथा बाहर से आए हुए महाविद्यालयों को प्रमाण पत्र भी साथ-साथ आवंटित किए जाएंगे। सभी महाविद्यालय के प्रतिभागियों एवं शिक्षकों के लिए पहचान पत्र वितरित किए गए। सभा में सभी महाविद्यालयों ने युवा समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया । महिला महाविद्यालय की छात्रों की सुरक्षा के लिए दुर्गा शक्ति की टीम को निवेदन किया जाएगा।
सभा में राज्य के महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर रणवीर सिंह, सुषमा स्वराज राज्य के महाविद्यालय, फरीदाबाद की प्राचार्य डॉक्टर रितिका गुप्ता तथा एस डी कॉलेज पलवल की प्राचार्य डॉक्टर प्रतिभा सिंगल भी उपस्थित रही।
