हरियाणा के 17 जिलों में 21 अक्टूबर को स्कूलों में अवकाश घोषित

हरियाणा के 17 जिलों में 21 अक्टूबर को स्कूलों में अवकाश घोषित

सर्वप्रिय भारत/चंडीगढ़, 18 अक्टूबर।

हरियाणा सरकार ने एक आदेश जारी करके 21 अक्टूबर को प्रदेश के 17 जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। यह फैसला ग्रुप डी की परीक्षा के मद्देनजर लिया गया है।
बुधवार की शाम विद्यालय शिक्षा निदेशालय की तरफ से प्रदेश के 17 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 21 व 22 अक्टूबर को दो दिन के लिए ग्रुप डी की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

इस परीक्षा में कुल 13 लाख 75 हजार परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। 21 व 22 अक्टूबर को यह परीक्षा कुल चार चरणों में होगी। इसके लिए राजधानी चंडीगढ़ के अलावा पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, कैथल, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा, पलवल, महेंद्रगढ़, और रेवाड़ी जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसके मद्देनजर शिक्षा विभाग ने उक्त सभी जिलों के स्कूलों में 21 अक्टूबर को अवकाश घोषित कर दिया है।