विधायक नरेंद्र गुप्ता ने सुनीं सैक्टर-17 के लोगों की समस्याएं
समाधान का दिया आश्वासन, मोदी-मनोहर सरकार की उपलब्धियों से कराया अवगत
विधायक नरेंद्र गुप्ता ने सुनीं सैक्टर-17 के लोगों की समस्याएं
समाधान का दिया आश्वासन, मोदी-मनोहर सरकार की उपलब्धियों से कराया अवगत
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद, 15 अक्तूबर
फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता आज विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सैक्टर-17 फाउंटेशन पार्क पॉकेट में पहुंचे जहां उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और उन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्थाानीय महिलाओं व लोगों ने विधायक नरेंद्र गुप्ता का स्वागत किया। इस दौरान आरडब्ल्युए की अध्यक्ष श्वेता बजाज ने विधायक नरेंद्र गुप्ता को सीवरेज, स्ट्रीट लाइट व फाउंटेन पार्क के जीर्णोद्धार कार्य को लेकर अपील की जिस पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने अधिकारियों से बात कर मौके पर ही समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने जहां फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में लोगों को जानकारी दी, वहीं दूसरी ओर मोदी-मनोहर सरकार की उपलब्धियों से भी उन्हें अवगत कराया और कहा कि मोदी-मनोहर के राज में ही केंद्र व राज्य सुरक्षित है। इस मौके पर आरडब्ल्युए की ओर से सतीश कौशिक, विजय गौड़, प्रेम कौशिक, श्वेता बजाज आरडब्लयुए प्रधान, मनीषा शर्मा सचिव, संदीप तनेजा, विनोद गोयल, राज भाटिया, करणदीप डागर, राजेश, हरविंदर कौर, आरके शर्मा, यशपाल तनेजा, एडवोकेट छत्रपाल, भाजपा मंडलाध्यक्ष कुलदीप साहनी आदि मौजूद रहे। इस मौके पर आरडब्ल्युए के सदस्यों ने विधायक नरेंद्र गुप्ता का आभार व्यक्त किया और उम्मीद की कि सैक्टर-17 के लोगों की समस्याओं का निदान निर्धारित समय सीमा में किया जाएगा।
कैप्शन : सैक्टर-17 में लोगों की समस्याएं सुनते विधायक नरेंद्र गुप्ता साथ में आरडब्ल्युए प्रधान श्वेता बजाज, मंडलाध्यक्ष कुलदीप साहनी व अन्य सैक्टरवासी।
