डॉ सिंह वास्तविक जीवन के असल हीरो- सांमरीवाल एडीएफओ

डॉ सिंह वास्तविक जीवन के असल हीरो- सांमरीवाल एडीएफओ

सर्वप्रिय भारत/ फरीदाबाद

14 अक्टूबर 2023 फरीदाबाद सहायक मंडल अग्निशमन अधिकारी सत्यवान सांमरीवाल ने बताया कि डॉ एमपी सिंह कई बार फरिश्ता बनकर सामने आए हैं और कई बार इन्होंने अपनी इंसानियत व बहादुरी का परिचय दिया है तथा लोगों की जान बचाई है और आग बुझाने में विभाग की मदद की है अग्निशमन विभाग के एडीएफ ओ ने बताया कि लोगों की जान बचाने के लिए पहले भी कई बार कमिश्नर ऑफ पुलिस और जिला प्रशासन से डॉ एमपी सिंह को सम्मान मिल चुके हैं समाज सेवा के क्षेत्र में यह एक चर्चित चेहरा है जिसको हर रोज कहीं ना कहीं पर उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया जाता रहता है सत्यवान ने बताया कि डॉ एमपी सिंह ने महिंद्रा शोरूम में लगे फायर सिलेंडर और आग बुझाने वाले यंत्रों से लोगों की सहायता लेकर अग्निशमन की गाड़ियों के पहुंचने से पहले ही आग को बुझा दिया तथा भारी नुकसान होने से बचा दिया इन्होंने न्यू टाउन फरीदाबाद की मार्केट में आग लग जाने पर कारखाना बाग के कारखाने में आग लग जाने पर लखानी फैक्ट्री में आग लगने पर सरूरपुर उद्योग नगरी में फैक्ट्री में आग लगने पर काफी मदद की है तथा नहर पार घी के गोदाम में आग लगने की स्थिति में गोदाम से सुरक्षित लोगों को निकालना विभाग के साथ समन्वय स्थापित करना और आग पर काबू पाना आदि में विभाग की इमानदारी से निस्वार्थ रूप से मदद की है इन्होंने पार्वतीया कॉलोनी में हेलीकॉप्टर के गिर जाने पर जले हुए व्यक्तियों को निकालकर प्राथमिक सहायता देना और सरकारी अस्पताल को ले जाना बहादुरी का कार्य किया है तथा अनेकों जीवनो को बचाकर इंसानियत का परिचय दिया है मुझे यह प्रशंसा पत्र देते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि इन्होंने जनहित और राष्ट्रहित में एक नोबेल कार्य किया है इन्होंने अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेला लघु सचिवालय न्यायालय परिसर राजा नाहर सिंह महल सरकारी अस्पताल ईएसआई हॉस्पिटल सेक्टर 8 सर्वोदय अस्पताल क्यूआरजी अस्पताल ईएसआई मेडिकल कॉलेज सिनेमा घर मेट्रो स्टेशन भारत पैट्रोलियम इंडियन ऑयल एलएनटी कंपनी तथा विभिन्न महाविद्यालयों में फायर सेफ्टी तथा भूकंप आपदा की मॉकड्रिल कराई है जो अत्यंत प्रसंसनीय और सराहनीय है ऐसे लोग बिरले ही होते हैं जो बिना किसी लालच के लोगों को जागरुक करते रहते हैं और लोगों की जान बचाते रहते हैं हम सभी को इनका सम्मान करना चाहिए और सरकार से अनुरोध करना चाहिए कि ऐसे कार्यकर्ताओं को पदम श्री पुरस्कार देकर सम्मानित करना उचित रहेगा