10 अक्तूबर से भूमि पूजन के साथ श्री धार्मिक लीला का मंच बनना आरम्भ हो जायेगा- हरीश चन्द्र आज़ाद

10 अक्तूबर से भूमि पूजन के साथ श्री धार्मिक लीला का मंच बनना आरम्भ हो जायेगा- हरीश चन्द्र आज़ाद

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद।

श्री धार्मिक लीला कमेटी के निर्देशक हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि 10 अक्तूबर सुबह 10 बजे भूमि पूजन होगा उसके बाद कारीगर रामलीला का मंच बनाना आरम्भ कर देगें और 13 अक्तूबर से रामजन्म के साथ रामलीला का मंचन आरम्भ होगा।
उन्होंने बताया कि कल रात कैकई व मंथरा के सवांदो का अभ्यास करवाया गया। कैकई के किरदार में सौम्या खरबंदा ने कड़ा अभ्यास किया और अब मंच पर दर्शकों के सामने अपनी अदभुत कला का पर्दशन करने को आतुर है, इसी तरह पहली बार मंथरा का अभिनय कर रही चेतन्या बत्तरा ने अपने अभिनय में जान फूंकने के लिये खूब पसीना बहाया, यह बिटिया रामलीला के मंच पर अपना किरदार निभाने के लिये बहुत उत्सुक।

श्री धार्मिक लीला कमेटी के मंच पर अभिनय करने के लिये सबसे ज्यादा बेटियाँ सामने आ रही है और यही बात हमारी रामलीला को बाकि सब रामलीलाओं से अलग पहचान दिलाती है। निर्देशक हरीश आज़ाद ने बताया कि मंथरा का किरदार निभा रही चेतन्या बत्तरा जिसकी आयु केवल 15 वर्ष के लगभग है और वह मंथरा का अभिनय करने के लिये आतुर भी है तथा दर्शकों में अपनी छाप छोडऩे के लिये घर में भी सिखाया गया अभ्यास करती है तथा अपने संवादों को याद करती है। उन्होंने कहा कि यही श्री धार्मिक लीला कमेटी की यही पहचान है कि हम अपने मंच पर कलाकार की रूची देखते हैं फिर वह कलाकार कितनी भी उम्र का किरदार निभाना चाहे हम उसको मौका भी देते हैं और उसकी कला को निखारते भी हैं।