आई एल आर जसाना की एन एस एस युनिट द्वारा मनाया गया स्वच्छता पखवाड़ा

आई एल आर जसाना की एन एस एस युनिट द्वारा मनाया गया स्वछता पखवाड़ा

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

दिनांक 1 अक्टूबर 2023 को आई एल आर की राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पूर्व दिवस को भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्रीय कार्यक्रम स्वछता पखवाड़ा- स्वछता ही सेवा के अनुपालन में मनाया गया।
इस कार्यक्रम में छात्रों ने कॉलेज के बाहर की सड़क के आसपास सफाई अभियान चलाया। सभी छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया व कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डॉ गिरीश चंद्र राय ने छात्रों को राष्ट्रीय सेवा की भावना जागृत करने हेतु प्रेरित किया। इस कार्यक्रम का संचालन एन एस एस की संयोजक डॉ सोनिया वर्मा ने किया। इस अवसर पर संस्थान के अन्य प्राध्यापक गण व कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे ।