स्वच्छता को बङी जिम्मेदारी के रुप में हर व्यक्ति को इसका अनुकरण करना चाहिये – सुषमा गुप्ता

स्वच्छता तन और मन दोनों की खुशी के लिए आवश्यक : बिजेंद्र सोरौत सचिव

रैड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद ने स्वच्छता का विशेष अभियान चलाया।

स्वच्छता पुण्य का काम है जिसे जीवन का स्तर बढ़ाने के लिये, एक बङी जिम्मेदारी के रुप में हर व्यक्ति को इसका अनुकरण करना चाहिये – सुषमा गुप्ता

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

स्वच्छता ही सेवा ‘पखवाड़ा के तहत विक्रम सिंह उपायुक्त एवम प्रधान ज़िला रैड क्रॉस फरीदाबाद के निर्देशानुसार बिजेंद्र सोरौत सचिव ज़िला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के नेतृत्व में आज रैड क्रॉस नशा मुक्ति केन्द्र सेक्टर 14 फरीदाबाद मे स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सुषमा गुप्ता, वाईस चेयरपर्सन ,हरियाणा रैड क्रॉस सोसाइटी ने मुख्य अतिथि के रूप मे शिरकत की ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने ने कहा कि स्वच्छता कोई काम नहीं है, बल्कि यह एक अच्छी आदत है जिसे हमें अच्छे स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवन के लिये अपनाना चाहिए।कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए सुषमा गुप्ता ने कहा स्वच्छता पुण्य का काम है जिसे जीवन का स्तर बढ़ाने के लिये, एक बङी जिम्मेदारी के रुप में हर व्यक्ति को इसका अनुकरण करना चाहिये। हमें साफ सुथरी वर्दी के अलावा अपने आस-पास की स्वच्छता, और कार्यस्थल की स्वच्छता के साथ- साथ पर्यावरण की स्वच्छता पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि साफ-सफाई हमारे जीवन की प्राथमिकता होनी चाहिए है। जहां स्वच्छता है वहा अच्छा स्वास्थ्य है। इससे हम कई बिमारियों से मुक्ति पा सकते हैं।

बिजेंद्र सोरौत सचिव ने अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता तन और मन दोनों की खुशी के लिए आवश्यक है। सभी लोगों को अपनी दिनचर्या में सफाई को अवश्य शामिल करना चाहिए। गंदगी हमारे आसपास के वातावरण और जीवन को प्रभावित करती है नकारात्मक प्रभाव छोड़ती है। स्वच्छता से मन प्रसन्न रहता है और वहां पर ईश्वर का वास होता है। हमें अपने घर के अलावा आसपास की स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए।
कार्यक्रम संयोजक पुरषोत्तम सैनी ज़िला प्रशिक्षण अधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि इधर-उधर कचरा ना फेके, हमेशा कूड़ेदान का प्रयोग करे।
स्वच्छता को अपनी जीवन शैली में शामिल करके अपने घर, समाज और राष्ट्र की स्वच्छता को बढ़ावा दे। खुद भी साफ सफाई रखे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।। सभी कर्मचारी अपने कार्यालय कक्ष को साफ रखेंगे साथ ही पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण को भी स्वच्छ रखने का प्रयास किया जाएगा। साफ सफाई अभियान के क्रम में आज मुख्य अतिथि द्वारा नशामुक्ति परिसर मे पौधरोपण भी किया गया तथा केंद्र में भर्ती लोगो को फलाहार वितरित करते हुए नशा छोड़ने हेतु प्रेरित किया।।
इस अवसर पर डॉ सी बी यादव, भावना यादव, डॉ राकेश कुमार,ज्योति शर्मा, परियोजना निदेशक, सुशील कुमार परियोजना निदेशक टी आई,दिव्यांश अत्रि संरक्षक,जसवंत पवार प्रधान सांसे मुहीम रोहताश लेखाकार,जगन्नाथ अत्तरी, हितेश,मनोज शर्मा ,सोनिका ,कमलेश,अनिल कुमार,महादेव ,नीतीश,रेशमा, निर्मला आदि उपस्थित थे।