डॉ0 सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र में हुआ आँखों की निशुल्क जांच एवं ऑपरेशन कैंप का आयोजन।

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

डॉ0 सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र में आज दिनांक 30/9/23 को एक फ्री आँखों की जांच एवं ऑपरेशन कैंप आयोजित किया गया, जिसमें 98 मरीजों की जांच की गयी।
17 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए और टेरिजियम ऑपरेशन के लिए 1 मरीज को चुना गया। इन सभी का ऑपरेशन आने वाले 1 हफ्ते में कर दिया जायेगा। सभी टेस्टिंग, दवाइयां, लेंस व ऑपरेशन पूरी तरह से फ्री होगा।