सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

श्री राधे मित्र मंडल बल्लभगढ़ द्वारा तीन दिवसीय श्री राधा रानी जन्मोत्सव का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला में बड़े ही धूमधाम से किया गया जिसमें पहले और दूसरे दिन सुमेधानंद जी द्वारा बधाई उत्सव मनाया गया व तीसरे दिन फरीदाबाद से अमित गुप्ता, कोमल चोपड़ा, राशि पाटनी और वृंदावन से मदना पागल ने राधा रानी की बधाइयां गाई। अधिक जानकारी देते हुए प्रधान मोहित गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर नितिन मित्तल व पारस अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं मनोज अग्रवाल, उमेश गर्ग, शारदा राठौर, दीपक चौधरी, दीपक गोयल व सुमित गौड़ अतिथि रहे। इस अवसर पर मदना पागल के भजन किशोरी जी तो मेरी है मेरा है बरसाना ने आए हुए सभी भक्तजनों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर प्रेम प्रकाश कटारा, राकेश कुमार गुप्ता, हुक्म चन्द मित्तल, नेम चंद गोयल, प्रवीण गर्ग, दिनेश मंगला, हरिओम गर्ग, राजू गोयल, पुनीत गोयल, जितेश गोयल, मनीष गोयल, पीयूष शर्मा, देवेन्द्र होलकर, दीपक सिंगला व हर्ष मंगला मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
