हरियाणा राज्य विद्यालय स्तरीय खेल प्रतियोगिता में आरती ने जीता गोल्ड

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
स्कूल गेम्स ऑफ़ इंडिया यमुनानगर का आयोजन 18 सितंबर 2023 से 20 सितंबर 2023 तक यमुनानगर में आयोजित किया गया ,जिसके अंतर्गत कराटे प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैकबपुरा , 0846 गुरुग्राम की कक्षा 11वीं की छात्रा आरती सुपुत्री श्री कमलेश कुमार ने 44 किलोग्राम अंडर -19 के अंतर्गत राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का नाम व जिले का नाम रोशन किया है। आज दिनाँक 22 सितंबर 2023 को आरती की इस उपलब्धि पर सम्मानित करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में जिला बाल विकास कल्याण अधिकारी श्री कमलेश शास्त्री जी, श्रीमती स्मिता जी व विद्यालय प्रधानाचार्य श्री सुशील कुमार कण्व जी ने प्रार्थना सभा में फूल मालाओं व सम्मान पट्टिका से सम्मानित किया। इस अवसर पर कक्षा प्रभारी ओमप्रकाश जी , राम किशन वत्स, डिम्पल कपूर, तनु राठी , डॉक्टर ओमवीर व नवीन कुमार भारद्वाज , सुनीता रानी , रेखा रेडू व सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे । कक्षा ग्यारहवीं की इस होनहार छात्र ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों व अपनी कड़ी मेहनत और सच्ची लगन को बताया।
