मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे एफएमडीए की चौथी बैठक की अध्यक्षता
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद/19 सितंबर।
उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल बुधवार 20 सितंबर को फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की चौथी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल सुबह 11 बजे फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में मीटिंग लेंगे।
