आई एल आर जसाना, फरीदाबाद में हर्षो उल्लास से किया गया शिक्षक दिवस का आयोजन

आई एल आर जसाना, फरीदाबाद में हर्षो उल्लास से किया गया शिक्षक दिवस का आयोजन

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

आज दिनांक 5 सितंबर, 2023 को आई एल आर जसाना मे शिक्षक दिवस मनाया गया I इस कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती व न्याय की देवी की मुर्ति के सामने हवन से की गया I इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ रवि हांडा, प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. गिरीश चंद्र राय, अध्यापकगण, कर्मचारी व छात्रों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई I निदेशक डॉ रवि हांडा व प्रधानाचार्य डॉ गिरीश चंद्र राय ने छात्रों को अपने मूल्यवान शब्दो से शिक्षक दिवस का महत्व समझाया I इस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों ने भाषण, नृत्य, सितार वादन व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शिक्षक दिवस को सुसज्जित किया I