सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
हर वर्ष की भाँति, इस वर्ष भी 3, सितंबर 2023 के दिन एक रक्त दान शिविर का आयोजन, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के द्वारा, संत निरंकारी सत्संग भवन के सेक्टर 21C, फरीदाबाद के प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है l
पिछले 37 वर्षो से देश- विदेश के अनेकों भागों में इसका आयोजन किया जा रहा है, लगभग 12 लाख से भी अधिक यूनिट्स का संग्रह करके जरूरत मंद को दिया जा चुका है l
इस रक्तदान का उद्धेश्य मानवता की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान है, जिससे किसी की जान बचाई जा सकेl
सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के द्वारा अपने भक्तों को आव्हान किया गया कि मानव का रक्त नालियों में नहीं, नाड़ी में बहना चाहिए, जिसका प्रारुप मिशन के स्वयंसेवकों ने स्वेच्छा से रक्तदान देकर, सतगुरु की शिक्षाओं पर चलकर साकार किया , और मानवता की सेवा में अपना भरपूर योगदान देने में प्रयासरत है l
आप सभी भी इस मानव कल्याण के कार्य में सादर आमंत्रित है l
