ब्रह्माकुमारी बहनों ने बांधी विधायक नरेंद गुप्ता को राखी

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद/30 अगस्त
रक्षाबंधन के अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने विधायक नरेंद्र गुप्ता के निवास पर आकर उन्हें राखी बांधी। इस मौके पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सैक्टर-14 सेवाकेंद्र व सैक्टर-46 सेवा केंद्र से ब्रह्मकुमारी बहन संगीता दीदी, लक्ष्मी दीदी, मधुबाला दीदी, सुमन आर्य,आशा शर्मा ने विधायक नरेंद्र गुप्ता को रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुख-समृद्धि, व सेहत की कामना की। इस मौके पर सुधीर आर्य, अमित आर्य, भाजपा मंडलाध्यक्ष कुलदीप साहनी भी मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने सभी ब्रह्माकुमारी बहनों का आशीर्वाद ग्रहण किया। वहीं ब्रह्माकुमारी बहनों ने विधायक नरेंद्र गुप्ता से ज्ञान चर्चा करते हुए ध्यान लगाने तथा अध्यात्म से जुडऩे का आह्वान किया तथा विधायक नरेंद्र गगुप्ता को ईश्वरीय उपहार प्रदान किया। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता की धर्मपत्नी रजनी गुप्ता को भी ब्रह्माकुमारी बहनों ने राखी बांधी और अध्यात्म के महत्व के बारे में चर्चा की।
कैप्शन : रक्षाबंधन पर विधायक नरेंद्र गुप्ता को राखी बांधती ब्रह्माकुमारी बहनें साथ में विधायक नरेंद्र गुप्ता की पत्नी रजनी गुप्ता। (छाया: शिवम शर्मा)
ए: रक्षाबंधन पर विधायक नरेंद्र गुप्ता व रजनी गुप्ता को ईश्वरीय उपहार देती ब्रह्माकुमारी बहनें साथ में कुलदीप साहनी, सुमन आर्य, सुधीर आर्य, अमित आर्य (
