सड़क पर बैरिगेट व डिवाइडर्स पर रिफ़्लेक्टर बहुत ज़रूरी :- बिजेंद्र सैनी

सर्वप्रिय भारत/फ़रीदाबाद
उपायुक्त विक्रम सिंह के आदेशानुसार व प्रादेशिक परिवहन अधिकरण फरीदाबाद जितेंद्र कुमार गहलावत डीटीओ स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल सदस्य सरदार देवेंद्र सिंह के निर्देशअनुसार रोड सेफ़्टी ओमनी फ़ाउंडेशन से बिजेंद्र सैनी ने साईकिल ग्रुप के साथ फ़रीदाबाद से गदपूरी टूल बूथ तक पहुँचे वहाँ टीम के साथ डिवाइडरो पर रिफ़्लेक्टर टेप लगाई क्यूँकि रात के अँधेरे में अकसर वाहन डिवाइडर् से टकरा जाते हैं और अपनी टीम के साथ रास्तों में पुलिस चेक बैरिगेटो पर भी रिफ़्लेक्टेर टेप लगाई अधिकतर बेरिगेट पर पेंट होने के बाद रिफ़्लेक्टर नहीं होते जो दुर्घटना का मुख्य कारण है जल्द ही रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन की टीम जहाँ बेरिगेटो पर रिफ़्लेक्टर टेप नहीं है वहाँ जल्द टेप लगाने की प्रकिर्या शुरू करी जाएगी क्यूँकि अब मौसम में भी बदलाव आ रहा है और टोल पर वाहन चालको को समझाया कि आप सड़क सुरक्षा नियमों को ना तोड़े तेज़ रफ़्तार में वाहन ना चलाए ग़लत सड़क नियमों के कारण देश में हर 1 मिनट में एक एक्सीडेंट और 3 मिनट में मौत हो जाती है आपका जीवन अनमोल है सड़क पर ध्यान और सावधानी से चलें व वाहन चलाए साईकिल का अधिक प्रयोग करें इससे आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और सड़कों पर जाम और प्रदूषण भी कम होगा साईकिल को अपनी दिशा में चलाए , साईकिल में रिफ़्लेक्टर टेप या लाईट भी ज़रूरी होनी चाहिए
आज इस अभियान में सतीश , वंदना अग्रवाल , अजय, रिंकु, विजय ,नितिन उप्पल, बीर प्रताप, अरुण व अन्य मोजूद रहें
