सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
खेड़ी कलां में प्रतिवर्ष की भांति रक्षाबंधन के पावन पर पर 30 अगस्त को लगेगा विशाल दंगल 31000 रुपए तक कराई जाएगी कुश्ती। आज दंगल कमेटी खेड़ी कलां फरीदाबाद की मीटिंग सचिवालय में वरिष्ठ नागरिक धर्मवीर जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मीटिंग का संचालन दंगल कमेटी के सदस्य सत्यपाल नर्वत ने किया । मीटिंग में दंगल कमेटी के प्रधान रणवीर सिंह ने बताया कि दंगल मास्टर रोड के साथ तेवतिया वैली व के. डी.आर. गार्डन के सामने वाले मैदान में लगाया जाएगा। दंगल कमेटी की देखरेख में कुश्तियां कराई जाएगी। 500 से लेकर 31000 रुपए तक कुश्ती कराई जाएगी। रेफरी व दंगल कमेटी का निर्णय अंतिम निर्णय होगा । यह दंगल सभी ग्राम वासियों के एवं सभी बिरादरियों के सहयोग से प्रतिवर्ष लगाया जाता है मीटिंग में कमल सिंह, विजयपाल तेवतिया, देबू भारद्वाज, रघुनाथ अत्री, विनोद, महेंद्र, प्रेम, सतपाल फौजी, अमरदीप (बंटू) प्रधान RWA, कृष्ण पहलवान, पिंटू, चंद्रवीर पंडित (चीनू) रोबिन, बच्चू फौजी, पवन जजपा नेता, अमर नर्वत जजपा नेता, धर्मवीर थानेदार, मस्तराम थानेदार, कर्मवीर, बदल, भगत सिंह (बंता )आदि ने भाग लिया।
