गर्ल्स गाइड ने किया पौधारोपण
राजकीय प्राथमिक पाठशाला बाल नंबर 2 (नजदीक मस्जिद सदर बाजार ) गुरुग्राम
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जकमपुरा में नवनियुक्त गाइड डी ओ सी गुरुग्राम श्रीमती मीनाक्षी ने 40 गर्ल्स गाइड की टीम का सफलतापूर्वक गठन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुशील कुमार कणवा ने इस कार्य के लिए उन्हें बधाई दी। वन महोत्सव के कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए प्रधानाचार्य श्री सुशील कुमार कणवा की अगवाई में गर्ल्स गाइड को लेकर राजकीय प्राथमिक पाठशाला बाल नंबर 2 (नजदीक मस्जिद सदर बाजार ) गुरुग्राम में 50 पौधों का रोपण किया गया जिसमें नीम ,पीपल , आंवला,जामुन, आदि शामिल थे। इस अवसर पर गाइड टीम के साथ श्रीमती सुनीता फाइन आर्ट्स , राजकीय प्राथमिक पाठशाला के स्टाफ सदस्य श्रीमती स्नेह , श्रीमती सुमन , श्रीमती सीमा , श्रीमती निधि ने अपना सहयोग दिया। प्राथमिक विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने भी उसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रधानाचार्य सुशील कुमार कणवा ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया।
