टेक्नो स्प्रिंग लिमिटेड में मेडिकल चेकअप एवं रक्तदान शिविर का हुआ सफल आयोजन ।

भारत विकास परिषद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट, टेक्नो स्प्रिंग इंडिया लिमिटेड, डॉक्टर सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र एवं आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा आयोजित मेडिकल चेकअप एवं रक्तदान शिविर का आयोजन 23 अगस्त 2023 को टेक्नो स्प्रिंग लिमिटेड में किया गया।

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

मुख्य अतिथि श्री कृष्ण पाल गुर्जर जी उनके साथ अजय गौड़ जी, इंडो ऑटोटेक के चेयरमैन श्री सज्जन जैन जी, श्री राकेश गुप्ता जी, डॉक्टर सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र के अध्यक्ष श्री मनोज टांटिया जी, अरुण बजाज जी, संजय गुप्ता जी, एच एस बांगा जी, प्रोजेक्ट चेयरमैन श्री राजकुमार अग्रवाल, सचिव अशोक गोयल, कोषाध्यक्ष अरुण सर्राफ, आई एम टी एसोसियेशन के अध्यक्ष श्री प्रमोद राणा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस कैंप में शामिल हुए ।
श्री कृष्ण पाल गुर्जर जी एवं अन्य अतिथियों ने डॉक्टर सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र द्वारा दी जा रही सारी सुविधाओं का पोस्टर लॉच भी किया एवं इन सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करने का भी कहा।
लगभग ७५ लोगों ने रक्तदान किया और १२५ लोगों की आंखों की जांच कर जरूरतमंद लोगों को फ्री चश्मे भी वितरित किए।
कैंप में आए सभी लोगों की बीपी और शुगर की जांच भी करी ।
भारत विकास परिषद् सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री मनोज टांटिया जी ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष में इस कैंप के आयोजन किया, उनको इस नेक कार्य के लिए बहुत बहुत बधाई ।