अनंत उन्नति फाउंडेशन* द्वारा धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस का किया गयाआयोजन

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद/दिनांक 15 अगस्त 2023

भारतवर्ष के गौरवशाली 77वे स्वर्णिम स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर *अनंत उन्नति फाउंडेशन* द्वारा आयोजित धूमधाम से *स्वतंत्रता दिवस* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चो द्वारा अनेकों देशभक्ति गीत, नृत्य एवम बाल नाटिकाओं की प्रस्तुति आयोजित की गई। आयोजन में बच्चो के रंगारंग कार्यक्रम से सबका मन मोह लिया। कार्यकर्म में श्री मनोज कुमार सिंह और डॉक्टर रमेश चंद बंसल जी को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया तथा नारीशक्ति के रूप में श्रीमती लता चौहान, श्रीमती बबिता वर्मा और श्रीमती मधु शर्मा जी को गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में सभी सम्मानित अतिथियों तथा संस्था के सदस्यों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। और साथ ही कार्यक्रम में शामिल हुए जरूरतमंद बच्चो को हर संभव सुविधाऐं मोहिया कराने का आश्वासन दिया। सभी अतिथियों को आभार सहित मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।