गाँव गढ़खेड़ा में लहराया गया 75 फुट ऊंचा तिरंगा
धावक बेटियों ने किया ध्वजारोहण

सर्वप्रिय भारत/बल्लभगढ़
हर घर तिरंगा अभियान की दूसरी वर्षगाँठ के मौके पर रविवार को गांव गढ़खेड़ा में 75 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्तर पर नाम करने वाली धावक हिमांशी और अंजलि बतौर मुख्य अतिथि थी। दोनों ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण से पूर्व ग्रामीणों ने तिरंगा रैली भी निकाली। पूरा गाँव भारत माता की जय और वंदे-मातरम के नारों से गुंजायमान हो गया।
बता दें गाँव गढ़खेड़ा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ का गढ़खेड़ा में पैतृक गांव है। वशिष्ठ ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गत वर्ष केंद्रीय मंत्री चौ. कृष्णपाल गुर्जर ने गाँव स्थित खेल नर्सरी में 75 फुट ऊंचे तिरंगे का ध्वजारोहण किया था। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की भावना को जागृत करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इस वर्ष भी देश भर के करोड़ों घरों में तिरंगा लहराए जाएंगे। आज ध्वजारोहण में सरपंच प्रतिनिधि विवेक सैनी, बाबूराम कश्यप, मोहन शास्त्री, गुलाब सैनी, ओमपाल शास्त्री, मास्टर नेत्रपाल, संदीप चौधरी, डाॅक्टर जितेंद्र, कोच योगेन्द्र बीसला, रविंद्र सांगवान, पंच जनक कालीरमण, डाक्टर सरजीत और केहर सिंह सांगवान सहित अनेक लोग मौजूद थे।
