नूह (मेवात) में चला हरियाणा सरकार का बुलडोजर

रोहिंग्या के सरकारी जमीन पर बने अवैध कब्जों को किया जमींदोज।
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
हरियाणा के मेवात-नूंह में हुए दंगों के बाद अब पुलिस ने दंगों की शुरुआती जांच के बाद नूंह में रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने तावडू रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया है। जांच में सामने आया है कि ये लोग हिंसा में शामिल थे। इन रोहिंग्याओं ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ था। इतना ही नहीं शुरुआती जांच में ये लोग हिंसा में शामिल पाए गए। ऐसे में पुलिस ने अवैध कब्जा पर बुलडोजर चलाया।*
