लाडली वृक्षारोपण का संदेश तभी सांस ले पाओगे, जब पेड़ लगाओगे- हरीश चन्द्र आज़ाद
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
बेटी बचाओ अभियान ने लाडली वृक्षारोपण के अंर्तगत प्राइमरी सरकारी स्कूल सैक्टर 30 ब्लाक अध्यक्ष संतोष सतीजा की अध्यक्षता व प्रिंसीपल गजेन्द्र पराशर और ब्लाक चेयरमैन सुनील गुलाटी ने के आयोजन में लगाये। सभी पेड़ स्कूल की इन बच्चीयों ने लगाये खुशबू, सुहानी, विजयता, सोनीली,आदिती, रोहनी, साधना, नूर फतेहमा और सोनाली।
संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि लाडली वृक्षारोपण के तहत हम समाज को यही संदेश दे रहे हैं कि तभी संास ले पाओगे जब पेड़ लगाओगे। उन्होंने कहा कि पेड़ो पर प्राकृति निर्भर करती है इसलिये पेड़ लगाना ईश्वर की श्रेष्ठ आराधना है। देश का प्रत्येक व्यक्ति केवल एक-एक पेड़ लगा लेगा तो धरती स्वर्ग और पर्यावरण स्वच्छ हो जायेगा।
चेयरमैन वासुदेव अरोड़ा और जगजीत कौर ने कहा पेड़-पौधों का मानव जीवन में बहुत महत्व है। यह हमें आक्सीजन के साथ-साथ फल-फूल,जड़ी बूटियां और लउकडियां आदि भी देते है जो हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग हैं।
ब्लाक अध्यक्ष संतोष सतीजा व सुनील गुलाटी ने कहा कि पर्यावरण से छेडक़ार करके मनुष्य ने धरती का संतुलन बिगाड़ दिया है जिसके परिणाम इंसान भुगत रहा है लेकिन फिर भी पेड़ लगाना तो दूर उनको काट रहे हैं। अंत में प्रिंसीपल ने बेटी बचाओ अभियान की टीम का धन्यवाद किया।
इस मौके पर प्रिसीपंल गजेन्द्र पराशर, अध्यापक राकेश शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष संतोष सतीजा, व्लाक चेयरमैन सुनील गुलाटी, ब्लाक महासचिव नीता भाटिया, ब्लाक सचिव मधू नागपाल, वासुदेव अरोड़ा, हरीश चन्द्र आज़ाद,निर्मल कौर, जसविन्द्र कौर, स्वाति मदान, अशोक भाटिया, शशी गुलाटी, विजय लक्ष्मी मिश्रा, अनीता गुलाटी, किरन मेहतानी, आशा मल्होत्रा, शारदा विजय,संतोष शर्मा, परवीन, प्रिती, गुलशन, शैलेन्द्र मिश्रा, युवराज व अंकित आदि ने पौधे लगाये।
