थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो के लिए किया गया रक्तदान शिविर का आयोजान

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

स्टडी ग्लोबल सर्विसेज व् फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया द्वारा फरीदबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान स्वर्गीय श्री नरेंद्र अग्रवाल जी की याद में थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो के लिए एक रक्तदान शिविर का आयोजान स्टडी ग्लोबल सर्विसेज के ऑफिस 3C फरीदाबाद में किया गया। स्व श्री नरेंद्र अग्रवाल का पूरा परिवार संस्था साथ पिछले बीस सालो से जुड़ा हुआ। आज के शिविर में बहुत सारे रक्तदाता वो थे जिन्होंने पहली बार रक्तदान किया था। आज 55 लोग रक्तदान करने के लिए आये। शिविर को सफल बनाने में रोटरी क्लब ऑफ़ दिल्ली साउथ सेंट्रल का विशेष सहयोग रहा। आज के शिविर में श्रीमती सीमा त्रिखा विधायिका बड़कल, दीपक प्रशाद वाईस प्रेजिडेंट रोटरी ब्लड बैंक, डॉ अंजू गुप्ता, श्रीमती सुरजीत कौर समाज सेविका, प्रतीक सिंह समाज सेवक, राजेंद्र कुमार, मीता कौर, मंजीत सिंह, गुरसिमर सिंह, सुरजीत सिंह, आनंद जैन, फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया के श्री भगवान दास प्रधान, नीरज कुकड़ेजा कोषाध्यक्ष, रविंद्र डुडेजा महा सचिव, अमरजीत सिंह अरोरा, जे. के. भाटिया, मनमोहन भाटिया, बब्बू भाटिया, मिशन जागृति के संस्थापक प्रवेश मालिक, अशोक भाटिया, विपिन भारद्वाज, हरनाम सिंह, संतोष अरोरा, जितिन कुमार, रिक्की कुकरेजा, पार्थ भाटिया, अतिंदर सिंह, सक्षम प्रकाश ने उपस्तिथ होकर रक्तदाताओ का मनोबल बढ़ाया। मिशन जागृति के संस्थापक प्रवेश मलिक ने आश्वासन दिया की वो संस्था के साथ मिल कर थेलासीमिया उन्मूलन के लिए काम करेंगे। अंत में स्टडी ग्लोबल सर्विसेज के प्रतीक सिंह व् फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया के प्रधान भगवान दास ने सभी रक्तदाताओ का आभार व्यक्त किया।
फोटो कैप्शन: बाये से दाये – अतिंदर सिंह, रविंद्र डुडेजा, जतिन, भगवान दास, जे. के. भाटिया, सक्षम प्रकाश रक्त दाता – प्रतीक सिंह व् पार्थ भाटिया