हरियाणा राज्य आयुक्त राजकुमार मक्कड का फरीदाबाद आगमन पर रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन (रजि.) की टीम ने किया स्वागत।
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय व अधिकारिता के हरियाणा राज्य आयुक्त आदरणीय राजकुमार मक्कड का फरीदाबाद आने पर रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन (रजि.) की टीम की तरफ से उनका स्वागत PWD ,गेस्ट हाउस फरीदाबाद में किया गया एवं उन के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा & दिव्यांगजन व्यक्तियों के विषय पर विचार विमर्श भी किया गया सरदार देवेंदर सिंह ने रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन (रजि.) ट्रस्ट की गतिविधियों पर प्रकाश डाला हरियाणा राज्य आयुक्त आदरीणीय राजकुमार मक्कड ने रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन (रजि.) की पूरी टीम को बधाई दी आप सभी मिलकर बहुत ही अच्छा काम समाज के हिट में दिन रात सड़क सुरक्षा पर कर रहे हो हम आपको सड़क सुरक्षा पर पूरा सहयोग करेंगे हरियाणा राज्य आयुक्त आदरीणीय राजकुमार मक्कड ने बताया कि इस समय हरियाणा के पुरे प्रदेश में 10 लाख से ज्यादा दिव्यांगजन पुरे प्रदेश में है जिस में किसी न किसी को नौकरी की एवं अन्य चीजों की अपने अपने जीवन में हमेशा ही जररूत होती है सड़क हादसे होने पर काफी लोग हमेशा के लिए ही दिव्यांग हो जाते है आजकल हम सभी को देश एवं प्रदेश लेवल पर सड़क सुरक्षा पर सभी को मिलकर ध्यान देने की जररूत है हम जन्मजात से दिव्यांग को नहीं रोक सकते परंतु सड़क दुर्घटना से होने वाले दिव्यांग को अबश्य ही रोका जा सकता है क्यूँकि सड़क एक्सीडेंट होने में बहुत लोग अपने हाथ, आंख, पैर हमेशा के लिए खो बैठते हैं दिव्यांगजन की समस्या को हल करने के लिए हरियाणा के हर जिले में हेल्पडेस्क सेन्टर खोले जायेगे रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन (रजि.) की टीम ने हरियाणा राज्य आयुक्त आदरीणीय राजकुमार मक्कड को बताया कि हमारी पूरी टीम आपको हमेशा सहयोग करती रहेगी जब भी हमें आप याद करेंगे साइबर ठगी से दिव्यांग लोग आजकल शिकार हो जातें हैं मोबाइल पर सोशल साइट्स पर मुफ़्त में स्कूटी का ठगी अपराध बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है इसमें ना स्कूटी मिलती है ओर आपका पैसा भी निकल जाता है साइबर अपराध दिन रात पुरे विदेश ,देश एवं प्रदेश में बढ़ रहा है अगर किसी भी दिव्यांगजन को कोई साइबर की समस्या आती है किरपा आप सभी साइबर सेल नंबर 1930 पर फ़ोन अबश्य ही करे
हरियाणा के राज्य आयुक्त आदरीणीय राजकुमार मक्कड ने सेल्फी के माध्यम से सड़क सुरक्षा पर अपना सदेश भी दिया आम जनता को सेल्फी के माध्यम से संदेश दिया गया कि कि हम सभी हमेशा ट्रैफिक के नियमों की पालना करे खुद भी सुरक्षित रहे दूसरो को भी सुरक्षित रहने दे स्पीड में अपनी अपनी गाड़ी बिलकुल ना चलाये रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन (रजि.) की तरफ से सरदार देवेंद्र सिंह ,परवीन शर्मा ,बिजेन्दर सैनी ,मनुज कुमार शर्मा ,गौरव शर्मा मौके पर मौजूद थे
सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा
