प्रदूषण मुक्ति के लिए अधिकतम पेड़ पौधे लगाएं- डॉ एमपी सिंह

प्रदूषण मुक्ति के लिए अधिकतम पेड़ पौधे लगाएं- डॉ एमपी सिंह

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

5 जून 2023 जिला मत्स्य विभाग द्वारा अपने ही कार्यालय में पर्यावरण दिवस मनाया जिसमें देश के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद समाजशास्त्री दार्शनिक प्रोफ़ेसर एमपी सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे डॉ एमपी सिंह ने कहा कि यदि हम पेड़ पौधे लगाकर उनको ना काटे तो धरती को स्वर्ग बनाया जा सकता है जंगलों को उजाड़ने की बजाए जंगलों की देखभाल करनी चाहिए ताकि जंगलों में रहने वाले जीव जंतु अपने घरों में आसानी से रह सके आज सांस लेने के लिए शुद्ध ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त करने के लिए लाखों रुपए अस्पतालों में खर्च करने पड़ रहे हैं पेड़ पौधे ना होने की वजह से समय पर मौसमों का आनंद नहीं लिया जा रहा है समय पर बरसात भी नहीं हो रही है जिसकी वजह से जमीन का पानी 400 फुट नीचे चला गया है मीठा पानी भी पीने के लिए नहीं मिल पा रहा है जमीन का पानी भी दूषित हो गया है नदियों का पानी भी प्रदूषित हो गया है जिसके पीने से जीव जंतु मर रहे हैं मनुष्य भी ₹20 लीटर के हिसाब से पानी खरीद कर भी रहा है यदि इस समस्या से निजात दिलानी है तो पानी का संरक्षण करना बेहद जरूरी है बरसात के पानी का संरक्षण करना पड़ेगा कुछ लोग प्रकृति के विपरीत चल रहे हैं और प्रकृति विरोधी कार्य कर रहे हैं जल दोहन और भूमि दोहन कर रहे हैं कच्चे पहाड़ों को काट रहे हैं प्लास्टिक का प्रयोग कर रहे हैं वायु प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण कर रहे हैं समय पर अपने वाहनों की जांच नहीं करा रहे हैं अपने आस-पड़ोस में साफ-सफाई नहीं कर रहे हैं घर के गंद को नालियों में डाल रहे हैं कूड़े करकट को भी इधर-उधर फेंक रहे हैं जिसकी वजह से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है इस अवसर पर जिला मत्स्य अधिकारी रीटा सिंह ने डॉ एमपी सिंह का गुलदस्ता देकर स्वागत किया तथा अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर 21 पौधे जामुन आम तथा पीपल के लगाए