हरेरा व हाइड्रोलिक प्लेटफार्म का मुद्दा मुख्यमंत्री की ग्रीवंस में लगाने की माँग

हरेरा व हाइड्रोलिक प्लेटफार्म का मुद्दा मुख्यमंत्री की ग्रीवंस में लगाने की माँग

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

मंगलवार को ग्रेटर फ़रीदाबाद से विकास खत्री,अरुण भारतीय व पूर्व सैनिक सतिंदर दुग्गल ने डी.सी. फ़रीदाबाद से मुलाक़ात कर उन्हें बताया की ग्रेटर फ़रीदाबाद के आर.डेब्लू.ए. व निवासियों द्वारा हरेरा बेंच के 280 किलोमीटर दुर पंचकुला में होने के कारण पंचकुला बेंच में केस लगाने व उसे लड़ने में कई तरह की विकट परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जबकि गुरुग्राम में हरेरा बेंच फ़रीदाबाद से सिर्फ़ 40 किलोमीटर पर ही स्थित है. उन्होंने डी. सी. को बताया की इसके कारण ग्रेटर फ़रीदाबाद के निवासी एक तरफ़ तो कई बार शोषण के शिकार होते है व दूसरी तरफ़ कई बार अपना केस ख़ुद भी लड़ने से वंचित रह जाते हैं. उन्होंने डी.सी. से यह भी बताया की इस बाबत विधायक महोदय की भी सहमति है इसलिए इस मुद्दे को माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली ग्रीवंस कमेटी के समक्ष रखा जाए.
यह भी जानकारी दी की ग्रेटर फ़रीदाबाद के निवासियों ने जून 2022 से अग्नि शमन के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफार्म का मुद्दा ग्रीवंस कमेटी में रखने हेतु माँग की हुई है व अभी हाल में ग्रेटर फ़रीदाबाद में सेक्टर 82 में स्थित डिस्कवरी पार्क के फ्लैट में आग लगने व अग्निशमन की तैयारी नाकाफ़ी होने को ध्यान में रखते हुए इस बाबत तुरंत कार्यवाही की माँग की .